दिग्विजय ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक, लोगों ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी का नाम लेकर अच्छे दिन वाले बयान का मजाक उड़ाया। दिग्विजय सिंह ने को ट्विटर पर लिखा कि ‘अच्छे दिन तो आ गए हैं, लेकिन कोहरे की वजह से दिख नहीं रहे हैं-आपका अपना नरेंद्र’।दिग्विजय

हालांकि, लोगों ने भी दिग्विजय सिंह को उन्हीं के अंदाज में ट्वीट करके हिसाब-किताब बराबर कर दिया। एक ने लिखा कि आपको इस बदतमीजी के लिए मासिक मजदूरी मिलती है या दिहाड़ी, कौन है आपका ठेकेदार। दूसरे ने कहा कि जोशिले दादा जी आप अपना दिमाग अधिक ना लगाएं, अगर

आपको कुछ हो गया तो बेचारा पप्पू बे चाचा हो जाएगा। तीसरे ने कहा कि पारखी चचा जब कुछ नहीं कोहरे की वजह से दिखाई नहीं देरा तो 24 कैरेट वाला टंचमाल कैसे परखते हो।

गौरतलब है कि इससे पहले 23 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने करीना-सैफ के बेटे के नाम पर हो रहे विवाद पर ट्वीट किया था। दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि तैमूर के नाम पर बवाल कर रहे लोगों को भारत के मध्यकालीन इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा सैफ और करीना को बधाई। तैमूर नाम पर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है? मुझे तो नाम अच्छा लगा।

 
Back to top button