दादी माँ के नुस्खे; मुँह की बदबू से छुटकारा पाने के अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय…

हममें से कई लोग ऐसे होंगे जो दातों की समस्या से परेशान रहते हैं जी हां जैसा कि आपने कई बार सुना होगा कि लोगों को कई बार दांतों में समस्या होने के कारण भोजन को काटने और चबाने में काफी तकलीफ होती है। वहीं ये भी बता दें कि दांत हमारे शरीर के अहम हिस्सों में से एक है। पर अगर लोग इसकी सही तरीके से साफ सफाई न करें या फिर ध्यान न दें तो ये आपके जीवनशैली में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। जी हां और हममें से ज्यादातर लोग आजकल ब्यस्त रहते हैं और इसकी वजह से वो सही तरीके से दांतो की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते है। इसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। इससे दूसरों के सामने खड़े होकर बात करने में भी शर्मिंदा होना पड़ता है।दादी माँ के नुस्खे; मुँह की बदबू से छुटकारा पाने के अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय...

किसी भी बिमारी के होने के बाद उसका निदान करने से पहले ये जानना बेहद जरूरी होता है कि वो बिमारी आपको हुई क्यों। तो सबसे पहले तो आप ये जाने की आखिर मुंह से दुर्गंध और पायरिया जैसी समस्या के होने का कारण क्या है। दरअसल इसके कई कारण हो सकते हैं, जब आंतों में खाना सड़ने लगता है तो ये बदबू का कारण बन जाता है। कब्ज भी मुंह की दुर्गंध का कारण हो सकती है। इसके अलावा दांतों की सड़न, पायरिया या फिर दांतों और मसूड़ों की किसी बीमारी के चलते भी मुंह से बदबू आ सकती है। आज हम आपको मुंह की बदबू और पायरिया रोग को जड़ से खत्म करने का आसान उपाय बताने जा रहे हैं, बताते चलें की ये मुंह की बदबू और पायरिया को जड़ से खत्म करने का रामबाण उपाय है।

पहला उपाय
इसका सबसे पहला उपाय ये है कि आपको इसके लिए फिटकरी को लेकर उसे आग में भूनना होगा और फिर उसका महीन चूर्ण बना लेना होगा। फिर क्या करना है अब जब ये चूर्ण तैयार हो जाए तो इस चूर्ण को एक चम्मच हल्दी के साथ मिलाकर सुबह-शाम दांत पर अच्छी तरह रगड़े। इससे दांत अच्छी तरह साफ हो जाएंगे। दांतों के कीड़ों से भी छुटकारा मिलेगा और मुंह की बदबू और पायरिया रोग जैसी बड़ी से बड़ी समस्या खत्म हो जाएंगी।

दूसरा उपाय
अब बात करते हैं एक और उपाय की जी हां इस दूसरे उपाय से भी आपको बहुत राहत मिलेगा। दरअसल आपको बताते चलें की इस उपाय को करने के लिए आधा चम्मच सरसों का तेल और आधा चम्मच सेंधा नमक आपस में मिला ले और इस मिश्रण को अंगुली या ब्रश की सहायता से दातों पर रगड़े। इससे मुंह की बदबू, पायरिया, मसूड़ों से खून आना आदि बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

ध्यान रहे अगर आप इन दोनों में से कोई भी उपाय को लगातार 3 सप्ताह तक सुबह-शाम करते हैं तो आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। बस ये ध्यान रहे की इन उपायों का प्रयोग करते समय इन दोनों मिश्रणों को 5 मिनट तक लगातार अपने दांतो पर रगड़ना है। और इसके बाद पानी से कुल्ला कर लेना है। इससे आपके दांत एकदम साफ हो जाएंगे।

Back to top button