दांतों के पीलेपन को नेचुरली खत्म करना है तो खाएं फ्रूट्स…

मुंह की साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है। कमजोर दांत और मसूड़े ना केवल तकलीफ देते हैं बल्कि इनसे खाने को चबाने में भी दिक्कत होती है। जिससे डाइजेशन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा दांतों का पीलापन और मुंह से बदबू शर्मिंदगी का भी कारण बनता है। इसलिए जरूरी है कि ओरल हेल्थ पर पूरा ध्यान दिया जाए। 20 मार्च को मनाए जा रहे वर्ल्ड ओरल डे का उद्देश्य भी लोगों में मुंह और दांतो की साफ-सफाई के प्रति जागरुकता फैलाना है। 

फिजिकल अट्रैक्टिव दिखने में करते हैं मदद हैं दांत
दुनियाभर में मुंह की साफ-सफाई के प्रति लापरवाही की वजह से लोग कई सारी बीमारियों से जूझते हैं। इनसे बचने का तरीका है ओरल हाईजीन। मुंह की सफाई हेल्थ ईश्यू के साथ ही फिजिकली अट्रैक्टिव रखने में भी मदद करती है। खासतौर पर स्वस्थ और चमकते दांत। अगर आप दांतों पर गंदगी की परत नहीं जमने देना चाहते हैं तो इन फलों को खाएं। ये नेचुरली दांतों पर इनैमल की परत नहीं जमने देती।

सेब
“एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे” अंग्रेजी की कहावत पूरी तरह से सही है। रोजाना एक सेब ना केवल तमाम बीमारियों से बचाने में मदद करता है बल्कि इससे दांत भी साफ रहते हैं। सेब को चबाने से इसमे से निकलने वाले फाइबर वाले तत्व कैविटी वाले बैक्टीरिया को दांतों से निकालने में मदद करते हैं। सेब खाने से मुंह में लार ज्यादा बनती है और ये लार मुंह की गंदगी को साफ करने में मदद करती है। 

पाइनएप्पल
नाशपाती और पाइनएप्पल को खाने से दांतों की सफाई होती है और दांतो पर कैविटी की परत नहीं जमने पाती है। पाइनेप्पल में ब्रोमेलिन नामका एंजाइम होता है जो दांतों में जमा प्लाक को बाहर निकालने में मदद करता है और दांतों के पीलेपन को नेचुरली खत्म करता है। 

अमरूद
अमरूद की पत्तियां ना केवल मसूड़ों की सेहत के लिए अच्छी होती है। बल्कि ये पूरे ओरल हेल्थ को भी मेंटेन करता है। रोजाना एक अमरूद अगर दांतों से काटकर खाया जाए तो इससे दांतों का पीलानप स्क्रब हो जाता है और दांत चमकना शुरू कर देते हैं। 

गाजर
फलों के साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां, सैलरी और गाजर भी दांतों पर जमा इनैमल को नेचुरली कम करने में मदद करते हैं। कच्ची गाजर को खाने से मुह में लार बनती है तो क्लींजिग का काम करती है। इससे ना केवल मसूड़े मजबूत होते हैं बल्कि दांतों पर जमा प्लाक भी आसानी से निकलने लगता है। 

Back to top button