आजतक आपने दलिया खाने के कई फायदे सुने होंगे पर क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन करना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
दलिया वैसे तो आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। अगर आप नाश्ते में दलिया खाते हैं तो दिनभर तरोताजा महसूस करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है इसके कई फायदे होने के साथ इसके बड़े नुकसान भी हो सकते है। जी हां आपने सही सुना नुकसान।
फाइबर
दलिया एक अधिक फाइबर वाला आहार माना जाता है। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।
पेट में गैस
अधिक दलिया खाने से व्यक्ति को गैस की समस्या होने के साथ दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
दस्त
अधिक दलिए का सेवन करने से उल्टी, सूजन, दस्त और दर्द जैसी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।