तो इसलिए दुनिया के सबसे खूबसूरत देश की लडकियां देह व्यापार करने को हैं मजबूर, सामने आई होश उड़ा देने वाली वजह…

लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां रोजमर्रा की खाने-पीने व अन्य जरूरत की चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं। यहां भुखमरी जैसे हालात हैं और खाने-पीने की सामान्य चीजों के लिए कत्लेआम मचा हुआ है। ऐसे में बड़ी संख्या में वेनेजुएला के लोग पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। इसमें सबसे बुरी हालत महिलाओं की हो रही है। उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
 
वेनेजुएला, दुनिया को सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड देने वाला देश है। बावजूद आर्थिक संकट की वजह से यहां की महिलाओं को देह बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इन महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और न्यूज एजेंसियों से बातचीत में अपनी दर्द भरी दास्तां साझा की है, जिसमें इनके चेहरे पर मजबूरी के भाव साफ देखे जा सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार दो साल पहले एक प्रशिक्षित नर्स मैरिजा (परिवर्तित नाम) ने वेनेजुएला के मौजूदा हालातों में परिवार का भरण-पोषण करने के लिए देश छोड़कर कोलंबिया में शरण ली थी। प्रवास के दौरान उसने अन्य पेशेवर प्रवासियों की तरह ही अपनी मां और तीन बच्चों को वेनेजुएला में छोड़ दिया था।
महिलाएं देह बेचने को मजबूर
एक युवती भी करीब एक सप्ताह पहले वेनेजुएला में अपने दो बच्चों और 64 साल के माता-पिता को छोड़कर एक बेहतर भविष्य की उम्मीद में कोलंबिया पहुंची हैं। मैलसिआ बहुत संकोच के साथ बताती हैं कि परिवार की परवरिश के लिए उन्हें वेश्यावृत्ति करनी पड़ रही है। बावजूद वह अपने परिवार के लिए केवल नाश्ते का इंतजाम ही कर पाती हैं। कभी-कभी लंच का भी इंतजाम हो जाता है। ज्यादातर रात में उनका परिवार बिना कुछ खाए सोता है।

Back to top button