…तो आप बन जाएंगे लड़कियों के हीरो

boy-and-girl-hd-wallpapers-for-background-free-download-300x188हर लड़के की यही फैंटेसी होती है कि लड़कियां उसके लिए दीवानी हों। ऐसा हो नहीं पाता। लाख कोशिशों के बाद भी कुछ लड़के लड़कियों के बस दोस्त वाली कैटेगरी में आकर सिमट जाते हैं लेकिन क्रश नहीं बन पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो अब नहीं होगा। जी हां, इन तरीकों को अपनाकर आप लड़कियों को अपना दीवाना बना सकते हैं-

लड़की को न दें जरूरत से ज्यादा अटेंशन

अगर आप लड़कियों को दिखाएंगे कि आप उन्हें बहुत पसंद करते हैं तो वो आपको भाव नहीं देंगी। आपको जरूरत है एटीट्यूड की। एक एटीट्यूड कैरी कीजिए और लड़कियों को उतना ही अंटेशन दीजिए जितना देनी चाहिए, आपके ओवर अटेंशन से वो जल्दी ही चिढ़ जाती हैं और आपसे दूरी बनाने की कोशिश करने लगती हैं।

परफेक्शन का करें रुख

लड़कियों के दिमाग मे यह बहुत बड़ा मिथ होता है कि लड़के परफेक्ट होते हैं और उन्हें एक परफेक्ट लड़का मिलेगा। तो ऐसे में आपका अगला कदम परफेक्शन की ओर होना चाहिए। अब आप सोचेंगे कि कोई परफेक्ट नहीं होता लेकिन ये भी सच है कि कोशिश तो की जा सकती है।

लड़कियों के लिए बनें मिस्टीरियस

अपनी हर बात को लड़कियों के साथ डिस्कस न करें, कुछ राज बचा कर रखें या यूं कहें कि लड़कियों को अपने राज बताएं ही नहीं। ऐसे में लड़कियां आपके बारे में जानने की कोशिश करेंगी और इस कोशिश की वजह से ही वो आपको एप्रोच करेंगी।

बेहतरीन पहनावा

लड़कियों को मैसी लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं। बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ अपने आपको ड्रेसअप करें। लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस को बहुत नोटिस करती हैं और यही बात लड़के इग्नोर कर देते हैं। तो बस आज शुरू कर दीजिए गूगल करना और चुनिए अपने लिए बेस्ट आउटफिट।

प्रोटेक्टिव बनें

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जिनके साथ रह कर उन्हें सुरक्षित महसूस हो। यह बहुत जरूरी है कि आप लड़की को महसूस करवाएं कि आप जब तक उसके साथ हैं तब तक उसे फिक्र करने की कोई जरुरत नहीं है।

 

 

Back to top button