तोता बनने के लिए कटवा लिए नाक और कान

पूparrot-man-562340d4593ea_l-300x193रीदुनिया डेस्क। क्या आपने कभी सोचा है कि भला कोई इंसान अपने पालतू जानवर से इतना भी प्यार कर सकता है कि उसके लिए अपने नाक-कान तक कटवा दे। नहीं सुना है ना….लेकिन ये सच है। इस दुनिया एक ऐसा शख्स है जो अपने पालतू जानवर से इतना प्यार करता है कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। 56 साल के टेड रिचर्ड्स अपने पालतू तोते से इतना प्यार करते हैं कि अपने तोते की तरह ही दिखने के लिए उन्होंने अपने कान कटवा डाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब एक ऐसा डॉक्टर ढूंढ रहे हैं तो उनकी नाक काट कर उसकी जगह चोंच लगा सके।

शरीर में बनवाएं 110 टैटू

रिचर्ड ने पूरे शरीर में 110 टैटू बनवाएं हैं, 50 जगह पियरसिंग्स करवाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अपनी जीब को भी दो हिस्सों में कटवा लिया है। अपने चेहरे और आंखों की पुतली तक पर तोते जैसा ही मैकअप करवा लिया है। अपने इस नए अवतार से बेहद खुश रिचर्ड का कहना है कि वो अपने तोते के प्यार में पागल है और जितना हो सके अपने तोते की तरह ही दिखना चाहते हैं

गर्म लोहे से बनवाया टैटू

आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि रिचर्ड ने अपने बाएं कंधे पर 750 डिग्री सेंटीग्रेड गर्म लोहे से एक टैटू बनवाया है और इनके हाथों पर दो चुंबक भी गढ़े हुए हैं। उनके घर में चार तोते, एक गोह और एक पिटबुल कुत्ता है। रिचर्ड अपने तोतों को बिलकुल अपने बच्चों की तरह मानते हैं।

आपॅरेशन करवाकर कटवाए कान

तोते के प्यार में पागल रिचर्ड ने तोते जैसा दिखने के लिए पूरे छ: घंटे का आपॅरेशन करवाकर कान कटवा लिए। अब वो अपनी नाक भी कटवाकर उसें तोते की चोंच जैसी बनवाने की तैयार कर रहे हैं

मिल गई गर्लफ्रेंड

रिचर्ड को अपने इस काम के बाद एक गर्लफ्रेंड भी मिल गई हैं। उन्हें 31 साल की सुजैना मिल गई हैं और वे भी उनके इस रूप को पंसद करती हैं क्योंकि वे खुद भी इसी तरह रहती हैं। सुजैना ने भी अपने शरीर का ऐसा ही हाल बना रखा है।

 

 

Back to top button