तनाव के बीच पाक ने छोड़े 220 भारतीय मछुआरे

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के आपसी संबंधों में मौजूदा दौर जबरदस्त तनाव का माहौल है। लेकिन इस बीच पाकिस्तानी प्रशासन ने 220 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तहत रिहा कर दिया। मछुआरों को छोड़ना का ये फैसला पाकिस्तान की ओर से अच्छी पहल की ओर इशारा करता है भारतीय मछुआरों को कथित रूप से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल में बंद सभी मछुआरे क्रिसमस के पावन पर्व पर रिहा किए गए हैं पाकिस्तानी अखबार ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि भारतीय मछुआरों को कथित रूप से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें कराची के मालिर जेल से इन्हें रिहा किया गया है।

गौरतलब हो की सद्भावना के प्रदर्शन के तहत 219 मछुआरों के एक और जत्थे को अगले साल पांच जनवरी को रिहा किए जाने की उम्मीद है। पाकिस्तान-इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी (पीआईपीएफपीडी) ने कहा था कि भारत को भी इस सद्भावना का इसी तरह से जवाब देना चाहिए और भारतीय प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करना चाहिए।

Back to top button