डॉक्टर्स, जूनियर इंजीनियर और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी

रांची। कर्तव्यहीनता और लापरवाही को लेकर डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन द्वारा इन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। इन सभी डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अलग-अलग जगहों पर की गई थी। संबंधित इंसिडेंट कमांडर ने जांच प्रतिवेदन में इन सभी के द्वारा बिना सूचना कार्यस्थल से अनुपस्थित होने की पुष्टि की गयी है।

मांगा गया स्पष्टीकरण, प्रतिनियुक्ति स्थल पर अविलम्ब रिपोर्ट करने का निदेश

जिन डॉक्टर्स, जूनियर इंजीनियर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है, उन्हें स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी को अविलम्ब अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करने का निदेश दिया गया है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 एवं भारतीय दंड संहिता के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

जिन्हें शो कॉज किया गया, उनके नाम निम्न है:-

डॉक्टर हेमलता तिग्गा, अनगड़ा, रांची। डॉक्टर पीसी झा, बुंडू, रांची। डॉक्टर राजनंदन सिंह, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, कांके,रांची। संदीप कुमार सिंह, कनीय अभियंता लघु सिंचाई, रांची।पूजा कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी, तारुप, रातू, रांची। एंजेला कुजूर, स्वास्थ्यकर्मी, चोरेया, चान्हो, रांची।दीपिका कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी, बँधेया, रातू, रांची। मनीषा कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी पतराटोली, बेड़ो, रांची। डॉ निर्मल कुमार, सदर अस्पताल, रांची। डॉक्टर सोनी प्रसाद, सीएचओ, कांके रांची।डॉ आशा देमता, सीएचओ, नामकुम, रांची। डॉ शीतल कुमारी, सीएचओ, बुंडू, रांची। डॉ समा प्रवीण, सीएचओ, मांडर, रांची। डॉक्टर रेशमा किरण तिर्की, सीएचओ, मांडर, रांची। डॉ प्रीति गंझू, सीएचओ, अनगड़ा, रांची । लिली सैरा, सीएचओ, बेड़ो, रांची।

Back to top button