कांग्रेस में शामिल होंगे सिद्धू, मिला सीएम बनाने का ऑफर

लुधियाना: कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने की स्थिति में डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया गया है।

डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर

सिद्धू को मिला डिप्टी सीएम बनने का ऑफर

कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व नेता और अब आवाज-ए-पंजाब नाम से फ्रंट बनाने वाले सिद्धू को हर हाल में अपने साथ करने की कोशिश में यह ऑफर दिया है।  कांग्रेस सिद्धू के फ्रंट को 13 विधानसभा सीट भी दे सकती है।
हालांकि, सिद्धू यह ऑफर स्वीकार करेंगे या नहीं, यह कुछ और बातों पर निर्भर करेगा। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह इस ऑफर से खुश नहीं माने जा रहे हैं। उनकी राय है कि आवाज-ए-पंजाब का कांग्रेस में विलय कर दिया जाए।
पंजाब चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस ने सिद्धू को बताया है कि वे चुनाव जीतने पर नंबर-2 का पद देना चाहते हैं। कांग्रेस के सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है।
 
Back to top button