डाॅ.राजपाल कश्यप बनाए गए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डाॅ. राजपाल कश्यप को उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने सोमवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने लोटन राम निषाद के स्थान पर डाॅ. राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।

Back to top button