ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने से परेशान यात्रियों के लिए विशेष रेलयात्री ऐप

त्योindian-railway-55f55d1d28d76_lहारी सीजन में ट्रेन आरक्षण के लिए परेशान यात्रियों की यात्रा को सुलभ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेलयात्रा के बारे में कंटेंट एवं सूचनाएं प्रदान करने वाली वेबसाइट रेलयात्री डॉटकॉम ने एक विशेष ऐप पेश किया है जो प्रतीक्षा सूची वाले पीएनआर के कंफर्म होने की संभावना के बारे में जानकारी देगा। 
 
इस ऐप के माध्यम से रियल टाइम पर सटीक जानकारी दिए जाने का दावा किया गया है। ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
रेलयात्री के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष राठी के अनुसार, अगली पीढ़ी के इस ऐप के जरिए परिवार और दोस्तों के साथ अपनी यात्रा की प्रगति के लिए रियल टाइम ट्रिप्स भी शेयर करने में मदद मिलती है। 
 
railway
 
उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से समान प्रकार के टिकटों के लिए पुराने टिकटों के आंकडों का विश्लेषण किया जाता है। टिकटों के पिछले ट्रेंड्स के जरिए भविष्य में टिकट कन्फर्म होने की संभावना का पता लगाया जाता है। 
 
railway
 
टिकटों के भविष्य के आंकलन के लिए डाटा विश्लेषण का इस्तेमाल किया जाता है। राठी ने दावा किया कि ऐप द्वारा प्रतीक्षा-सूची वाले टिकटों का सबसे सटीक अनुमान पेश किया जाता है और भविष्यवाणी 95 प्रतिशत से अधिक सही और सटीक होती है।

 

Back to top button