ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या और

जुबिली न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। आगरा में हुई लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस अभी उलझी ही थी कि राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई।
लखनऊ के निगोहां स्तिथ उदयपुर गांव में बुजुर्ग दंपति सहित तीन हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल है। बुजुर्ग दंपति की लाश कमरे में खून से लथपथ मिली। जबकि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर स्थित एक बंद बाइक शोरूम के गार्ड का शव भी मिला। उसके गर्दन पर चोट के निशान है।
ये भी पढ़े: नियुक्तियों को ले कर एक बार फिर सवालों के घेरे में CSA कानपुर
ये भी पढ़े: ‘युग दृष्टा और 21वीं सदी के महानायक थे राजीव गांधी’

राम सनेही साहू (75) और उनकी पत्नी राम जानकी (70) मूलरूप से राती गांव के रहने वाले हैं। वह 12 साल पहले हाइवे किनारे स्थित उदयपुर गांव में मकान बनवाकर रह रहे थे। बुधवार रात किसी ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था।
ये भी पढ़े: जायदाद के लिए भतीजे ने बुजुर्ग चाची के साथ किया ऐसा व्यवहार
ये भी पढ़े: तो क्या बंद हो जाएगा BSNL? जानें कैसे बर्बाद हुई ये सरकारी कंपनी
दोपहर में ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी पुलिस डबल मर्डर का कारण समझ पाती तभी एक और हत्या की सूचना मिल गई।
बुजुर्ग दम्पत्ति के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बंद पड़े बाइक शोरूम के गार्ड शत्रुघन लाल का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके गर्दन में चोट के निशान मिले, पुलिस वहां भी गई। सूत्रों के मुताबिक उसकी भी हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच में जुटी है।
निगोहा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह के मुताबिक ये घर गांव से एकदम किनारे है, इसलिए वारदात की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टया इन तीनों हत्याओं में कुछ समानता लग रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद असल मामला सामने आएगा। आरोपियों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम बना दी गई है।
जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को वारदात की जानकारी काफी देर बाद हुई। वारदात स्थल से थाने की दूरी महज 500 मीटर ही है। थाना और गांव दोनो हाइवे पर है। जिस घर में शव मिला वह भी हाइवे के किनारे ही है। गुरूवार दोपहर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने दंपत्ति की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई, जिससे इस मर्डर मिस्ट्री पर कई सवाल उठ रहे है।
ये भी पढ़े: खुद उपग्रह बनायेगी NSIL
ये भी पढ़े: सुशांत की लव लाइफ को लेकर फ्लैटमेट ने किया एक और खुलासा

Back to top button