टैरो राशिफल 30 जुलाई: सप्ताह का पहला दिन इनके लिए हो सकता है लकी

मेष:

किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, विपरीत लिंग से उचित दूरी बनाए रखें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ:

कार्यस्थल में किसी से उलझें ना, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन:

अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। उत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाएं।

कर्क:

दिनचर्या व्यस्त रह सकती हैं और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें।

सिंह:

घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं। उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

कन्या:

यदि आप नौकरी ढूंढ रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें।

तुला:

आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृश्चिक:

प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आप इस समय अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से सभी को अपने पक्ष में कर पाएंगे।

धनु:

अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर:

वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ:

प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

मीन:

आजीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।(

Back to top button