टीवी पर होगी ‘शक्तिमान’ की वापसी, मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

सुपर हीरो के नाम पर आजकल सबको बैटमैन और स्पाइडरमैन के नाम याद आते है। लेकिन हिंदुस्तान को 90 के दशक में अपना पहला सुपरहीरो मिल गया था। वह सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ था ।
दूरदर्शन का चर्चित शो ‘शक्तिमान’ का अगला पार्ट एक बार फिर से टीवी पर लौटने वाला है। शक्तिमान में अहम किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने खुद इस बात की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की घोषणा की है।
इसके अलावा मुकेश ने रामायण और महाभारत के री-टेलीकास्ट होने पर भी खुशी जताई और लोगों से घर पर बैठने का निवदन भी किया।

130 crore Indians will together get the opportunity to watch Shaktiman on DD once again. Wait for the announcement. pic.twitter.com/MfhtvUZf5y
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) March 29, 2020

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश खन्ना ने महाभारत में भी अहम किरदार निभाया था। जिसमें वह भीष्म पितामह बने थे। महाभारत में उनके इस रोल को काफी पसंद किया गया था। उसके बाद उन्होंने शक्तिमान किया, जिसने टेलीविजन पर नए कीर्तिमान रचे। एक बार फिर वही कीर्तिमान रचने मुकेश खन्ना शक्तिमान के अगले पार्ट के साथ वापिस आ रहे है।
लोकडाउन के चलते पूरा देश घर में है। उनके मनोरंजन को देखते हुए दूरदर्शन ने फिर से रामायण और महाभारत को प्रसारित करना शुरू कर दिया है। वहीं शाहरुख खान का सर्कस और ब्योमकेश बख्शी भी फिर देखने को मिल रहे हैं।

Back to top button