टीनएज लड़कियां पीरियड्स के दौरान इतनी बार बदले अपना पैड, वरना हो सकती हैं…

लड़कियों को हर महीने  असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान लड़कियों के शरीर में कई बदलाव आते है। इस समय खुद को काफी सावधानिया बरतनी पड़ती है। पीरियड्स के दौरान पर्सनल साफ-सफाई का ध्यान रखने से आप कई तरह की बीमारियों जैसे UTI और इंफेक्शन से भी बच सकती हैं। इसमें सबसे अहम रोल उस पैड या सैनिटरी नैपकिन का है।

कितनी बार बदलना चाहिए पैड:
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पीरियड्स के दौरान हर 4 घंटे में एक बार पैड बदलना चाहिए और अगर आप टैम्पॉन का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे हर 2 घंटे में बदलना चाहिए। इस समय को जेनरलाइज नहीं किया जा सकता क्योंकि पैड बदलने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप जो सैनिटरी नैपकिन यूज कर रही हैं उसकी क्वॉलिटी कैसी है और पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो कितना हो रहा है।

कुछ लड़कियों और महिलाओं को ब्लड फ्लो कम होता है तो वहीं कुछ को हेवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से आपको पैड बदलना चाहिए।

एक पैड को बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार जब मेन्स्ट्रूअल ब्लड शरीर से बाहर निकल जाता है तो वह दूषित हो जाता है। ऐसा सिर्फ हेवी ब्लीडिंग के दौरान ही नहीं करना चाहिए बल्कि जब ब्लड फ्लो में कमी आ जाए उस वक्त भी इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Back to top button