झारखंड में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई…

गुरुवार दोपहर को अचानक झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को सुबह धूप खिली थी लेकिन दोपहर को आसमान में बादल छाए और हल्की हवा चलने लगी। मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 18 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में गुरुवार की शाम से ही मौसम में बदलाव आ सकता है। 

कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुमला, गढ़वा और सिमडेगा में वज्रपात हो सकता है। मेघगर्जन के साथ-साथ बारिश भी होगी। हालांकि गुरुवार को सुबह अच्छी धूप खिली थी लेकिन दोपहर को आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गढ़वा और सिमडेगा के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 

मौसम में बदलाव पर मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव होने पर अपना ध्यान रखें। यदि आप कहीं जा रहे हों और बारिश शुरू हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर रूकें। पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे ना रूकें। 

Back to top button