झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगी मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति…

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र – छात्राओं का चयन किया गया है। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है।

योजना के तहत पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे।

पहली से 12वीं में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए। वित्तीय वर्ष 2022-23 से राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें अभी थोड़ा समय लगने की संभावना है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस-डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है।

जेईपीसी की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि निर्धारित जिलावार लक्ष्य के अनुसार छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली राशि की गणना करते हुए आंकड़े पीएफएमएस पोर्टल पर 10 मार्च तक अपलोड करेंगे। एक से बार में ही आंकड़ों को अपलोड करें, ताकि समय पर इसे पूरा किया जा सके।

Back to top button