ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो पहनें इस रंग की शर्ट और टी-शर्ट

ज्योतिष के अनुसार, रंगों का हमारा जीवन में बहुत महत्व है। रंगों से सामने वाले की जिंदगी, उसके स्वभाव और उसकी अच्छी-बुरी आदतों के बारे में भी जान सकते हैं। कुंडली के अच्छे-बुरे ग्रह कपड़ों के रंग से भी प्रभावित होते हैं। क्या आप जानते हैं, आपके कपड़ों के रंग आपकी जिंदगी को सुखमय और बेहतर भविष्य दे सकते हैं। अगर आपमें दूसरों से ज्यादा पैसे कमाने की चाहत है तो गुलाबी रंग की शर्ट और टी-शर्ट पहनें, आइए देखें इसके पीछे क्या वजह है…ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो पहनें इस रंग की शर्ट और टी-शर्ट

आत्मविश्वास की नहीं होती कमी
आमतौर पर धारणा बनी हुई है कि गुलाबी रंग लड़कियों का रंग है इसलिए लड़के इस रंग से बचते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस रंग का लिंग भेद से कोई लेना-देना नहीं है। गुलाबी रंग के कपड़े लड़कों के लिए बेहद शुभ होते हैं। गुलाबी रंग का संबंध सूर्य से है और सूर्य सफलता का प्रतीक है। इस रंग के कपड़े पहनने वाले लोग दूसरों से ज्यादा धन कमाते हैं। कुछ समय पहले यूके में एक अध्ययन हुआ था। जिसमें पाया गया था कि गुलाबी रंग की शर्ट लड़को के लिए ज्यादा अनुकूल होता है और जो गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं, वे दूसरों से अधिक धन कमाते हैं। अध्ययन में ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि पाया गया कि ऐसे लोगों में अधिक अात्मविश्वास होता है।

जीवन में मिलती हैं सभी खुशियां
हरे रंग का स्‍वामी बुध है और बुध से जीवन में सारी खुशियां मिलती हैं। हरा रंग वसंत ऋतु, आशा, प्रकृति, नए जीवन, कर्मठता और जवानी का रंग है। हरा रंग शांत और संतुलित माना जाता है। हरे रंग के वस्त्र पहने वाले व्यक्ति मेहनती होते है, इस रंग के कपड़े पहनने वालों को समाज में मान-सम्मान काफी मिलता है। हालांकि अध्ययन के अनुसार, हरे रंग के शर्ट पहनने वाले लोग ऑफिस लेट से पहुंचते हैं।

दाम्पत्य जीवन हमेशा रहता है सुखमय
बैंगनी रंग धर्म, अध्यात्म और उन्नति का प्रतीक है। इस रंग पर गुरु व शनि का संयुक्त प्रभाव पड़ता है। जीवन में गुरु और शनि की भूमिका हमेशा सफलता दिलाती है। बैंगनी कलर की शर्ट पहनने वाले व्यक्ति नौकरी में काफी उन्नति करते हैं। इनको जीवन में काफी सफलता मिलती है। यह जो ठान लेते हैं, वह पूरा करते हैं। यह हर जगह अपनी मेहनत से नाम रोशन करते हैं और इनका दाम्पत्य जीवन हमेशा सुखमय रहता है। जिससे यह ऊर्जावान रहते हैं।

भौतिक सुख का स्वामी होता है यह रंग
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सफेद रंग पर शुक्र और चंद्रमा का संयुक्त प्रभाव पड़ता है। शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है और चंद्रमा सुख-शांति और दयालु का प्रतीक है। इस रंग के कपड़े पहनने वालों को किसी चीज को पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इनके भाई-बहन इनसे बहुत प्यार करते हैं। सफलता खुद इनके पास चलकर आती है।

जोश का प्रतीक है यह रंग
लाल रंग मंगल का प्रतीक माना जाता है। मंगल उत्साह और जोश का प्रतीक है। लाल रंग के वस्त्र पहनने वालों को जीवन में काफी प्रेम मिलता है। ऐसे लोग अपना काम को पूरे जोश के साथ करते हैं और इन्हें सफलता भी मिलती है। ऐसे लोगों में दूसरों को समझने की अच्छी क्षमता होती है

Back to top button