जीवन भर बनी रहेगी आपके चेहरे की चमक, बस रोज खाएं ये तीन चीजें…

ग्लोइंग स्किन हर कोई पाना चाहता है। चेहरे की रौनक बनाए रखने के लिए आपको अपनी स्किन की प्रॉपर देखभाल करने के साथ ही कुछ हेल्दी आहार को भी हर दिन अपने भोजन में शामिल करना होगा। इस भागती-दौड़ती और प्रदूषण भरे वातावरण में चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है। आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपकी चेहरे की चमक, ग्लो यूं ही बरकरार  रहे, तो नीचे बताए गए इन चीजों को जरूर खाएं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं।

ड्राई फ्रूट

ड्राई फ्रूट्स खाने से भी आपकी त्वचा आकर्षक और हेल्दी रहती है। इनमें फाइबर, विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह कई रोगों से बचाते हैं। काजू खाने से त्वचा में निखार आती है। इससे डेड और मुरझाई हुई स्किन जीवित हो जाती है। अखरोट में मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं।

दही

दही भी त्वचा के लिए बेहतर आहार होता है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। इसके साथ ही बेसन के साथ दही मिलाकर लगाने से त्वचा से टैनिंग की समस्या दूर होती है। स्किन सॉफ्ट बनती है। इसमें मौजूद हेल्दी प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया रोगों से भी बचाए रखते हैं। कैल्शियम के अलावा इसमें विटामिन बी-2, बी-12,पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है। ये सभी तत्व भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा पेट की बीमारियों जैसे ब्लोटिंग, गैस से भी आपको बचाए रखता है।

सिंघाड़ा

सिंघाड़ा पानी में उगने वाला एक पौष्टिक फल होता है। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है। कई बीमारियों से तो बचाता ही है साथ ही त्वचा पर चमक भी लाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियलऔर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

Back to top button