जिला पंचायत सदस्य को गोली मारी, हमलावर फरार

अयोध्या। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। बीती रात सिक्कू तिवारी बीकापुर बाजार से अपने घर मलेथू कनक जा रहे थे। बीकापुर इनायत नगर मार्ग पर रेलवे स्टेशन मलेथू कनक के पास उन्हें गोली मार दी गई। गोली उनके बाए हाथ में लगी है।

जानकारी के मुताबिक़ रविवार रात्रि में अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी बीकापुर बाजार से अपने घर मलेथू कनक जा रहे थे। वह जैसे ही बीकापुर इनायत नगर मार्ग पर रेलवे स्टेशन मलेथू कनक के पास पहुंचे, उन्हें गोली मार दी गई। गोली उनके बाए हाथ में लगी। हमलावरों की संख्या की जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक हमलावर भाग चुके थे। कोतवाली पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश जारी है। जिला पंचायत सदस्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Back to top button