जिनकी हथेली में बना होता है ये निशान वो बनते हैं करोड़पति, जानें क्या है वो अनोखा निशान

हमारे हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र के कई उपाय और हस्त चिन्हों के बारे में बताया गया है। जिनके होने से हमारे जीवन में कई अच्छे और बुरे काम होते हैं। सभी जानते हैं कि हमारी हस्तरेखाओं से अमिरी और गरिबी का पता चलता है। एक ऐसा ही सबसे शुभ चिन्ह होता है ‘मछली” का चिन्ह। मछली को हिंदू धर्म के अलावा वास्तुशास्त्र और चीनी फेंगशुई में भी शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में मत्स्यावतार का जिक्र है तो वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को शुभ माना गया है। 

बहरहाल हस्तरेखा शास्त्र में भी मछली का चिन्ह शुभता, सफलता और धन संपत्ति का प्रतीक माना गया है। हथेली में यह चिन्ह जिस जगह मौजूद होता है उसके अनुसार अपना परिणाम देता है।

मछली का चिन्ह- गुरु पर्वत (तर्जनी अंगुली के नीचे) पर मछली का चिन्ह हो तो इस बात का संकेत है कि व्यक्ति अपने स्वयं के ज्ञान और बुद्धि के बल पर दुनिया पर राज करेगा। उसकी सफलता दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ेगी। ऐसा व्यक्ति अत्यंत धनवान होता है।

शनि पर्वत (मध्यमा अंगुली के नीचे) पर मछली का चिन्ह होने का अर्थ है व्यक्ति बेहद ही न्यायप्रिय और अनुशासित होगा। ऐसा व्यक्ति रहस्यमयी विद्याओं का ज्ञाता होता है। दार्शनिक होता है और अपनी आजीविका इन्हीं चीजों से कमाता है। ऐसे व्यक्ति को शत्रु कभी परास्त नहीं कर पाते।

आज है साल का सबसे बड़ा सोमवार जो आज से खोल देगा इन 4 राशियों के बंद किस्मत के ताले

सूर्य पर्वत (अनामिका अंगुली के नीचे) पर मछली का चिन्ह होने से व्यक्ति दुनियाभर में एक प्रसिद्ध व्यक्ति के रूप में नाम कमाता है। ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी में देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। विश्व का बड़ा सम्मान इन्हें हासिल होता है।

Back to top button