जानें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 5 सरल उपाय

रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से बचाती है। कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर बीमारियों का असर जल्दी होता है। ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है और हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता आप कैसे बढ़ा सकते हैं और कई छोटी-मोटी बिमारियों से बच सकते हैं।

ग्रीन टी और ब्लैक टी का सेवन
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों का ही सेवन कर सकते है। लेकिन दिन में इनके एक से दो कप ही पियें। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
विटामिन डी का सेवन
इम्यून पावर बढ़ने के लिए विटामिन डी का सेवन करना चाहिए। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए भी विटामिन डी लेना बहुत जरूरी है।

लहसुन का सेवन
कच्चा लहसुन खाना भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक,एलिसिन, सल्फर, और विटामिन ए-ई पाए जाते हैं।
ओट्स का सेवन
हर रोज ओट्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

दही का सेवन
इम्यून पावर बढ़ने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखती है

Back to top button