जानिये आपके कपड़ों का हर रंग कुछ कहता है…

clothing-colour-combos1-415x260क्‍या आपको पता है कि आप जिस रंग के कपड़े पहनते हैं उनसे आपकी पर्सनालिटी ही नहीं निखरती बल्‍कि उनसे आपके व्‍यक्‍तित्‍व के बारे में भी पता चलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक फैशन एक सांकेतिक भाषा है जिसे समझना आपके लिए अच्‍छा है। खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए…

imagesलाल

अगर आपका पसंदीदा रंग लाल या इसके अन्य शेड हैं तो आपको दूसरों से बातचीत करना बेहद पसंद है और आप अपने आसपास के लोगों द्वारा अपनाए जाने और पसंद किए जाने की खबर रखते हैं। आपको हर रोज़ किसी ना किसी तरह से चुनौती दिए जाने की ज़रूरत है। आप अपनी ज़िंदगी को हमेशा दिलचस्प बनाए रखना चाहते हैं और ऐसा नहीं होने पर निराशा महसूस करते हैं। आप रोमैन्टिक हैं और आप हर किसी पर अपनी एक मज़बूत छाप छोड़ना चाहते हैं।

 

 

पीलाimg-thing

अगर आपको पीला पसंद है तो आप सूरज की धूप की तरह हैं। आपको तर्क, वजह और आयोजन बेहद पसंद है। आपको अपने आसपास की हर चीज़ और हर इन्सान को व्यवस्थित रखने की आदत है। जहां तक फैशन में आपकी पसंद की बात करें तो आपको सिंपल रहने की आदत है पर सबके सामने पावर ड्रेसिंग के ज़रिए स्टेटमेंट बनाना भी बेहद पसंद है।

 

Vivien-of-Holloway-green-bridesmaid-dressहरा 

आप हर हाल में सकारात्मक रहने वालों में से हैं और हर किसी की अच्छाई देखते हैं। सिर्फ एक चीज़ जो आप चाहते हैं वो ये कि लोग आपके शुक्रगुज़ार हों। प्यार देना और पाना और सुरक्षित महसूस करना आपकी जरूरत है।

 

 

नीला2013-08-gracy-blue-dress-fr_1

अगर रंगों की बात होते ही आपके दिमाग में इंडिगो, ब्लू, वायलेट और नेवी आता है। अगर आपका वॉर्डरोब भी आसमान के अलग-अलग शेड्स से भरा है तो आप बहुमुखी व्यक्तित्व की मालिक हैं। आप भले ही अपनी ज़िंदगी अपने सख्त उसूलों के हिसाब से जी रहे हों पर कभी-कभार इन्हें थोड़ा सा बदलने में आपको कुछ गलत नहीं लगता। आपको अपनी सीमाओं के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है। आप बिना किसी मेहनत के ही लोगों को खुश करना जानते हैं।

pink-dress

गुलाबी

जिंदगी भर के लिए लाड-प्यार यही आप चाहते हैं। आप बिना किसी शर्त के हर किसी से प्यार पाना चाहते हैं। आप शर्मीले, संकोची और कम बोलने वालों में से हैं। आपको लोगों के साथ खुलने में समय लगता है पर कई बार खुलने के बाद आप सबसे भरोसेमंद, विश्वास लायक और ज़्यादातर आप जिंदगीभर की दोस्त बन के रह जाते हैं।

 

ब्लैकdress-black

जिन लोगों की अलमारियां काले कपड़ों से भरी होती हैं, वो मूडी, अपने मन के हिसाब से सोफिस्टिकेटेड और दूसरे रंगों को पसंद करने वाले लोगों के मुकाबले नए अनुभवों से दूर रहते हैं। इन्हें अकेलापन और अंधेरा पसंद है और अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त नहीं करती।

 

4b3c37371687d50c422b0b682b1ef643ब्राउन

जिन लोगों को ब्राउन या भूरा रंग पसंद होता है वो अपनी ज़िंदगी से खुश और संतुष्ट होते हैं। आप महत्‍वाकांक्षी हैं पर बिना किसी रेस का हिस्सा हुए आपको अपना एकांत पसंद है। आप ज़मीन से जुड़ी हुए हैं और जब रिश्तों की बात आती है तो आपको इन्हें अच्छे से संभालना आता है, लेकिन कभी-कभी आप थोड़ी मितव्ययी हो जाते हैं।

 

 

 

व्हाइट img-thing (1)

आपको सबसे ज़्यादा ज़रूरत महसूस होती है अपनी खुद की ज़िंदगी में सादगी की। आप अराजकता, लड़ाई-झगड़े और टकराव से दूर रहते हैं। आप इंडिपेंडेंट और आत्मनिर्भर होना चाहते हैं और उसके लिए मेहनत भी करते हैं। आप किसी के प्रति ज़्यादा दिनों तक नाराज़गी नहीं रखती। सफेद पसंद करने वाले लोग थोड़े बोरिंग भी होते हैं।

 

Back to top button