जानिए 30 मार्च को क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो
30 मार्च दिन शुक्रवार
ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि:-चतुर्दशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:52
सूर्यास्त-06:08
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
10:30 से 12:00 बजे तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- प्रातः 09:20 से 10:53
।।आज का राशिफल।।
मेष:-आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। थकान का अनुभव करेंगे। हो सके तो प्रवास टालें। पेट में तकलीफ हो सकती है। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे।
राशिरत्न:-मूँगा
वृष:-आज का दिन बहुत अच्छा है। खिलाड़ियों के लिए ।किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।
राशिरत्न:- हीरा,ओपल
मिथुन:- आज आप आर्थिक रूप से सजग रहेंगे।दिन अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। तन-मन में स्फूर्ति का आभास होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-आज खर्च पर संयम रखें। दिन मध्यम फलदायी है। दायीं आंख में परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से तकलीफ हो सकती है।
राशिरत्न:-मोती
सिंह:-आज पेट में पीड़ा हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
कन्या:-आज क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। मानसिक व्यग्रता रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला:-आज नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर सकेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
वृश्चिक:-आज मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु:-आज विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवादों में ना उलझें। संतानों की वजह से मन चिंतित हो सकता है। जोखिम वाले काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्य में कम सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर:-आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी परेशानियों से बच पाएंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
राशिरत्न:-नीलम
कुंभ:-आज साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और रोमांस की संभावना है। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
राशिरत्न:-नीलम
मीन:-आज प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि है।
।।प्रेरणादाई छंद।।
ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर पति थिर न रहै।।
अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि माया से निर्मित ये जो कोटि-कोटि ब्रह्माण्ड है , वेद कहते हैं जिसके एक एक रोम कूप में करोड़ों करोड़ ब्रम्हाण्ड नित्य निवास करते हैं ऐसे माहानारायण मेरे हृदय में उन्होंने निवास किया है , ये सोच कर बड़े बड़े महापुरुष की भी मति डामाडोल हो जाती है कि ये संपूर्ण ब्रह्माण्ड का अधिष्ठाता भला कौशल्या जी के अंक में कैसे आएगा।
“अस्तु परमात्मा सर्व समर्थ है, हमारी बुद्धि हमारी बुद्धि भ्रम प्राय हो सकती है किंतु परमात्मा स्थिर प्राय है। वह परम सत्य, चैतन्य,आनंद का सार सर्वस्व है।”
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।सरस् श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741253

Back to top button