जानिए, डेट पर अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं को कैसे आकर्षित करें…

डेटिंग के मामले में बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा समझदार होती हैं इसलिए उन्हें डेट पर ले जाने से पहले कई बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। बड़ी उम्र की महिलाओं को बच्चों जैसी हरकतें बिल्कुल भी पसंद नहीं, इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।काफी गहरा ताल्लुक होता है डेटिंग और संबंध में, इसलिए अपनी बड़ी उम्र की प्रेमिका को आकार्षित करने के लिए आपसी संबंध का ध्यान रखें।आइए जानें बड़ी उम्र की महिलाओं से डेटिंग के बारे में।जानिए, डेट पर अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं को कैसे आकर्षित करें...

#डेटिंग के मामले में बड़ी उम्र की महिलाएं अधिक परिपक्व होती हैं। इसीलिए उनसे कुछ भी बात करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लेना चाहिए।

#उपहार और सरप्राइज हर लड़की को पसंद है। लेकिन अपनी उम्र के अधिक उम्र की महिला को उपहार देने से पहले उनकी पसंद-नापसंद जानना भी बेहद जरूरी होता है।

#अपनी प्रशंसा सुनना हर महिला को पसंद होता है लेकिन अपनी उम्र से अधिक उम्र की महिला की प्रशंसा चापलूसी भरी करें इससे आपकी स्थिति हास्यप्रद हो सकती है। प्रशंसा करें लेकिन ईमानदारी से।

#महिलाओं के साथ डेटिंग के दौरान उनके काम, लक्ष्य, करियर और उन्नति , उनके हितों इत्यादि के बारे में बातचीत करना ज्यादा बेहतर रहता है, बजाय इसके कि उनकी पसंद-नापसंद के बारे में बातचीत की जाए।

#महिलाओं को आकर्षित करने और माहौल को हल्का -फुल्का बनाने के लिए हंसी-मजाक करना भी जरूरी है, साथ ही ध्यान रहे कि अतीत के बारे में कोई बात न हों। हां करियर के विषय में आई दिक्कतों के बारे में बातचीत करते हुए सहज हुआ जा सकता है।

#संभव हो तो ऐसी जगह पर जाएं जहां धीमे संगीत में डांस का मज़ा लिया जा सके। आप कुछ समय बाद अपने साथी को डांस के लिए प्रपोज़ भी कर सकते हैं।

#डेटिंग के दौरान कोई भी तनाव वाली बात न करें क्योंकि महिलाएं आमतौर पर अपना मूड बदलने या तनाव दूर करने के लिए डेटिंग पर जाना पसंद करती हैं।

Back to top button