जानिए क्या प्रेग्नेंसी के दौरान व्यायाम करना सेफ है ?

लखनऊ: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला प्रेगनेंट होती हैं तो उसके दिमाग में इस बात की चिंता लगी रहती हैं की प्रेगनेंसी के दौरान व्यायाम करना क्या उनके शरीर के लिए सेफ हैं। महिलाओं को इस बाद का डर सबसे ज्यादा होता हैं की प्रेगनेंसी के समय व्यायाम करने से कहीं उनका गर्भपात ना हो जाए। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे की प्रेगनेंसी के दौरान व्यायाम करना महिलाओं के लिए इतना सेफ होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं किसी ट्रेनर या डॉक्टर की सलाह लेकर व्यायाम कर सकती हैं। इस समय कुछ व्यायाम महिलाओं के लिए सेफ होता हैं तथा कुछ व्यायाम से महिलाओं के शरीर में परेशानी भी आती हैं। प्रेगनेंसी में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो महिलाओं को इस तरह के व्यायाम करने की सलाह दी जाती हैं। इसलिए महिलाएं व्यायाम करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि उन्हें किसी और परेशानी का सामना करना ना पड़े।
2 .प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को मॉर्निंक वॉक करना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता हैं। ये महिलाओं के लिए पूरी तरह से सेफ होता हैं। इससे गर्भवती महिला का रक्त चाप अच्छा रहता हैं तथा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सामान्य रहता हैं। साथ हीं साथ महिला के शरीर में ऑक्सीजन का परवाह अच्छे तरीकों से होता हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं सुबह सुबह खाली पैर घास पर टहल सकती हैं। इससे महिलाओं को आराम मिलेगा और स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।
जानिए गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन क्यों होता है खतरनाक
3 .प्रेगनेंसी के दौरान शरीर की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं व्यायाम कर सकती हैं। इसके लिए महिलाएं एक स्थान पर बैठ कर अपने गर्दन को घुमाएं, कंधों को घुमाएं, पैरों को हिलाएं, इस तरह का व्यायाम महिलाओं के लिए सेफ होता हैं। इससे महिलाओं की मांसपेशियां भी अच्छी रहती हैं और महिलाओं का बॉडी स्वस्थ और फ़िट रहता हैं।
4 .प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा कूदने और भागने वाला व्यायाम महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं होता हैं। इससे गर्भाशय की ग्रीवा कमजोर हो जाती हैं और महिलाओं के गर्भाशय में कई तरह की परेशानियों का जन्म होने लगता हैं। इसलिए महिलाओं को इस तरह के व्यायाम करने से बचना चाहिए ताकि उसे किसी बड़ी समस्या का सामना करना ना पड़ें।
5 .हर महिला के शरीर की संरचना और उनका स्वास्थ अलग अलग होता हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं किसी दूसरी महिला का नकल बिल्कुल भी ना करें और व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से राय जरूर लें। क्यों की प्रेगनेंसी के समय डॉक्टर महिलाओं के बॉडी को जांच करने के बाद ज्यादा तर महिलाओं को बेड रेस्ट की सलाह देते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार के काम करने से मना करते हैं। इसलिए महिलाएं इस बात का सदैव ख्याल रखें।

Back to top button