जानिए कैलेंडर के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल..

 पंचांग के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है। आज शनिवार के साथ-साथ काफी खास योग बन रहे हैं। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि कल सुबह 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज का दिन काफी खास माना जा रहा है। इसके साथ ही ब्रह्म, इंद्र योग के साथभरणी नक्षत्र बन रहा है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल।

आज का शुभ समय

भरणी नक्षत्र – 25 फरवरी को सुबह 3 बजकर 26 मिनट से 26 फरवरी को सुबह 3 बजकर 59 मिनट तक

ब्रह्म योग- 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 47 मिनट से 25 फरवरी को शाम 5 बजकर 17 मिनट तक

इंद्र योग- 25 फरवरी को शाम 5 बजकर 17 मिनट कल शाम 4 बजकर 26 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 9 बजकर 31 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक

यमगण्ड योग- दोपहर 6 बजकर 47 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक

कुलिक काल- सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 05 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 40 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 3 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 25 फरवरी सुबह 9 बजकर 51 मिनट से

चन्द्रास्त- 25 फरवरी को रात 11 बजकर 27 मिनट तक

Back to top button