जानिए किस दिन अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है जिसका लाभ इन राशियों को भी मिलेगा..

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 30 मार्च 2023 के दिन मनाया जाएगा और इस दिन अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है जिसका लाभ कुछ राशियों को भी मिलेगा।

30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन देशभर में राम नवमी को पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन सभी मठ एवं मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की जाती है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष राम नवमी पर्व के दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिस वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस विशेष दिन पर गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं इन सभी शुभ की समय अवधि और प्रभाव।

राम नवमी 2023 शुभ योग

रवि योग- पूरे दिन

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

गुरु पुष्य योग- रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग- रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

राम नवमी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि- इन चार शुभ योग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में नया कार्य शुरू करने से मुनाफा होगा और निवेश के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। साथ ही लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में सभी मुख्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही पुराने ऋण से भी छुटकारा मिल सकता है। आय के नए स्रोत भी हाथ लग सकते हैं। आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में विवाह संबंधित प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस दिन कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी, इसकी संभावना भी अधिक है।

Back to top button