जानिए, करौंदे का जूस पीना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं

स्वाद में खट्टे करौंदे का उपयोग जूस बनाने के लिए भी किया जाता है। करौदें में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। करौंदे के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, यह जूस विटामिन ए, एस्कॉर्बिक एसिड और ऊर्जा से भरपूर होता है। इस जूस का सेवन करने से एनीमिया, कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं आदि नहीं होती है। करौंदे का जूस एंटी वायरल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि करौंदे का जूस पीना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है।जानिए, करौंदे का जूस पीना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं

यूरिनेरी ट्रेक्‍ट इंफेक्‍शन

क्रैनबेरी रस पीने से पाचन समस्याओं के साथ मूत्र प्रणाली के रोगों में उपयोगी है। क्रैनबेरी जूस में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और सेलीसायलिक एसिड होता है। क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की वॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं। साथ ही यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालते हैं।

मसूड़ों की समस्‍या

क्रैनबेरी जूस मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्रैनबेरी में पाये जाने वाले तत्‍व यूरिनेरी ट्रेक्‍ट इंफेक्‍शन से तो बचाता ही है साथ ही यही तत्‍व मसूड़ों की समस्‍या को भी दूर रखता है। यह दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गन्ध को रोकता है। हालांकि इस जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, तो बेहतर रहेगा कि दिन में क्रैनबेरी का जूस केवल एक गिलास ही पियें।

दिल के रोगों और डायबिटीज

क्रैनबेरी जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर ह्रदय संबंधी रोगों से बचाता है। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।  रोज 2 गिलास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।

अन्य लाभ

करौंदे के रस का प्रतिदिन सेवन करके स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण, यह वज़न घटाने में भी सहायक है।स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। करौंदे के रस का सेवन रक्तचाप को कम करता है। झुर्रियों के निर्माण की प्रक्रिया को रोक कर, झुर्रियों का आना कम करता है।

Back to top button