अप्रैल माह में आने वाले प्रमुख व्रत त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट
April 2, 2018
2 minutes read
मार्च का महीना बीत चुका है और अब अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। मार्च माह की तरह इस माह भी कई व्रत और त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं पूरे अप्रैल महीने में पड़ने वाले व्रत और त्होहारों के बारे में।
वरुथनी एकादशी व्रत, 12 अप्रैल 2018 अप्रैल महीने की पहली एकादशी 12 अप्रैल को पड़ेगी। इस एकादशी का नाम वरुथनी एकादशी है। वैशाख के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरूथिनी एकादशी कहते हैं। इस व्रत को करने से सभी प्रकार के पाप और ताप दूर होते हैं।
श्री परशुराम जयंती ,18 अप्रैल 2018 18 अप्रैल को परशुराम जयन्ती मनाई जाएगी। परशुरामजी का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि यानि तृतीया की रात्रि के पहले प्रहर में हुआ था। परशुराम भगवान विष्णु के अवतार और शिवजी के परम भक्त थे।
अक्षय तृतीया, 18 अप्रैल 2018 18 को अक्षय तृतीया भी है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन से सतयुग और त्रेतायुग का आरम्भ माना जाता है। इस दिन किया हुआ जप,तप, ज्ञान और दान का बहुत फलदायक होता है इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते है उनका बड़ा ही अच्छा फल मिलता है। नर-नारायण ने भी इसी दिन अवतार लिया था।
शंकराचार्य जयंती, 20 अप्रैल 2018 भगवान शंकराचार्य का जन्म विक्रम संवत 845 को कोचीन से 5-6 मील दूर कालटी नामक गांव में हुआ था। शंकराचार्य बहुत ही प्रतिभा संपन्न बालक थे। बहुत ही कम उम्र में ही उन्हें वेदों का ज्ञान हो गया था। शंकराचार्य जी ने हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए देश में चार प्रसिद्ध मठों की स्थापना की थी।
सूरदास जयंती, 20 अप्रैल 2018
अप्रैल माह में ही सूरदास जयंती मनाई जाएगी। सूरदास जन्म से ही एक महान संत थे। उन्होंने अपनी भक्ति कविताओं से चरम पर पहुंचा दिया था।
रामानुजाचार्य जयंती, 21 अप्रैल 2018 रामानुजाचार्य जयंती वैशाख शुक्ल की षष्ठी को मनाई जाती है। इस दिन आचार्य शंकर द्वारा चलाए गए अद्वैत मत के प्रचारक रामानुज का जन्म हुआ था।
मोहिनी एकादशी, 26 अप्रैल 2018 वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते है। यह 26 अप्रैल को मनाई जाएगी।
नृसिंह जयन्ती, 28 अप्रैल 2018 भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्रलाद की रक्षा के लिए इस दिन नृसिंह का अवतार लिया था। इसलिए इस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाई जाती है।
बुद्ध जयन्ती, 30 अप्रैल 2018
बुद्ध जयन्ती वैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता हैं। पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण समारोह भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म में हुआ था।