जानिए अंग्रेजी के ये अजूबे

inglesJardim1-300x247अंगेजी सीखने के लिए हम कभी स्‍पेशल क्‍लास तो कभी अंग्रेजी पेपर लेकर बैठ जाते हैं। लेकिन अंग्रेजी से जुड़े ये कुछ फैक्‍ट आपको शायद ही किसी क्‍लास में बताएं जाएं।

  1. अंग्रेजी भाषा में ‘E’ सबसे ज्‍यादा प्रयोग किया जाने वाला लेटर है।
  2. किसी और शब्‍द की तुलना में अंग्रेजी के ज्‍यादातर शब्‍द ‘S’ एल्‍फाबेट से शुरू होते हैं।
  3. ‘I am.’ ये अंगेजी का सबसे छोटा और कंप्‍लीट सेंटेंस हैं।
  4. बिना किसी लेटर को दोहराए अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्‍द है ‘uncopyrightable’.
  5. अंग्रेजी भाषा में सबसे लंबा शब्‍द ‘pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis’! है, जिसमें 45 लेटर आते हैं।
  6. अंग्रेजी भाषा में ‘The quick brown fox jumps over the lazy dog’ ऐसा वाक्‍य है, जिसमें सारे लेटर आते हैं
  7. ‘Pronunciation’ का मतलब हिंदी में होता है उच्‍चारण, लेकिन इस शब्‍द का बोलने के दौरान सबसे गलत उच्‍चारण किया जाता है।
  8. एविएशन सेक्‍टर में बोलचाल के दौरान अंग्रेजी सबसे कॉमन लैंग्‍वेज है। अधिकतर पायलट फ्लाइट के दौरान अंगेजी का प्रयोग करते हैं। फिर चाहे वो किसी भी देश के हों।
  9. अंग्रेजी का सबसे मुश्किल टंग टिविस्‍टर है ‘sixth sick sheik’s sixth sheep’s sick’.
  10. अंग्रेजी भाषा में हर दो घंटे एक नया शब्‍द जुड़ता है और साल के हिसाब से यह आकंड़ा 4000 का है।
  11. अंग्रेजी के इस वाक्‍य में 7 अलग स्‍पेलिंग के साथ “ee” का हर बार अलग उच्‍चारण है. ‘He believed Caesar could see people seizing the seas’.
  12. अंग्रेजी में इन तीन शब्‍दों month, orange, silver और purple के लिए कोई राइम नहीं है।
  13. प्रिटिंग के दौरान हुई गलती से ‘Dord’ शब्‍द 1932 से लेकर 1940 तक इंग्लिश डिक्‍शनरी में रहा।असल में ‘Dord’ शब्‍द का कोई अर्थ नहीं है। इस गलती के लंबे समय बाद पता चलने के बाद इसे ‘ghost word’ कहकर पुकारा जाने लगा।
 

 

Back to top button