जब व्हेल मछली के पेट से निकली ऐसे चौंकाने वाली चीजें, जिसे देख दुनिया हुई हैरान…

इंसान के द्वारा फैलाई गयी गंदगी से कई जीव जंतु मर रहे है और इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है। फिलीपींस तट पर बह के आई मृत व्हेल मछली के पेट से 40 किलोग्राम वजन के प्लास्टिक बैग बरामद किए गए हैं। इसकी मौत की वजह ‘गैस्ट्रिक शॉक’ बताई गई है। बीते सोमवार को मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री जीवविज्ञानी और दावाओ शहर के डी बोन कलेक्टर संग्रहालय के कार्यकर्ता युवा व्हेल मछली की मौत की इस क्रूर वजह पर स्तब्ध रह गए जो शनिवार को बह कर किनारे आ गई थी।
आईएएनएस की खबर के मुताबिक, अपने फेसबुक पेज पर दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि संग्रहालय के अधिकारियों ने शव परीक्षण के दौरान व्हेल के पेट से 40 किलो के प्लास्टिक बैग बरामद किए, जिसमें चावल की 16 बोरियां, केला रोपण शैली के बैग और कई शापिंग बैग शामिल थे। 

लोगों को खा रही है ये गुफागुफा, अन्दर जाते ही हो जाता है ये हाल और फिर…

बयान के अनुसार, यह बहुत घृणास्पद है। सरकार को उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई करनी चाहिए जो जलमार्गों और समुद्र को कूड़ेदान समझते हैं। दक्षिण पूर्व एशिया में एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग बहुत ज्यादा होता है।
Back to top button