जन्मदिन: 30 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानिए

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।जन्मदिन: 30 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानिए

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विचारक, दूरदर्शी एवं परिश्रमी होते हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में कठिन श्रम कर सफल होते हैं। ये जातक उच्चस्तर की शिक्षा ग्रहण करते हैं। विज्ञान एवं साहित्य में इनकी गहरी रुचि होती है। 21 वें वर्ष के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, बैंक, सेना, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। ज्येष्ठ संतान के कारण सामान्य परेशानी बनी रहती है। धार्मिक कार्यों में इनकी गहरी रुचि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
आपके वर्तमान वर्ष पर शुक्र का प्रभाव रहेगा। अस्तु चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। मन में आशा का संचार होगा। भोग विलास की वस्तुओं पर व्यय होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा की इच्छापूर्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश विभाग, खाद्य विभाग, सामाजिक सेवा क्षेत्र, अभिनय, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। आधुनिक वस्त्र, श्रंगार प्रसाधन, खाद्य पदार्थ, आभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। बैंक, शिक्षा, खाद्य विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

Back to top button