जन्मदिन 28 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज बॉलिवुड ऐक्टर धनुष और ऐक्ट्रेस आयशा जुल्का का जन्मदिन है, इन्हें इस खास दिन की ढेरों बधाइयां। साथ ही आज जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें इस दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।)

इस वर्ष शनि-मंगल-शुक्र का प्रभाव विशेष रूप से आपके वर्षफल पर पड़ेगा। यद्यपि वर्ष अत्यन्त शुभ फलकारक है, फिर भी जरा सी असावधानी से गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपको परेशानी में डाल सकते हैं। जुलाई शेष में कोई महिला मदद करेगी। अगस्त और सितंबर में नियमित कार्यक्रमों में बदलाव लाने से यथोचित लाभ हो जाएगा।

अक्टूबर और नवंबर में संतान पक्ष की चिंता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दिसम्बर में सभी रूके हुए कार्य कुछ झंझटों और खर्चा करने के बाद बन जाएंगे। जनवरी फरवरी 2019 में किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। मार्च से लेकर अप्रैल के अंत तक सार्थक यात्रा और पर्यटन का योग है।

मई में आपने ज्ञान, मनोरंजन पर खर्चा करना सुखद सिद्ध होगा। इससे आपकी बोरियत भी दूर होगी और आपके आसपास लोगों का भी मन लगा रहेगा। जून में विद्यार्थियों को साधारण परिश्रम से उच्च सफलता मिलेगी

Back to top button