जन्मदिन 20 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज बॉलिवुड के जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का भी जन्मदिन है। इन्हें और आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं)जन्मदिन 20 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष शुक्र, सूर्य और बुध वर्ष के स्वामी बने हैं। षष्ठम भाव में तुला राशि के देवगुरू बृहस्पति इस वर्ष जुलाई 28 तक आपके विशेष परिश्रम को उजागर करेगा, वहां बौद्धिक प्रयासों में भी आशातीत सफलता भी दृष्टिगोचार होगी। अगस्त में कई जातकों को आजीविका प्राप्ति की शुरूआत होगी।

सितम्बर तक कुछ जातकों को अनियोजित तरीके से धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जनवरी और फरवरी 2019 में दूर व पास की यात्रा, देशाटन का योग बन रहा है। मार्च से अप्रैल तक मंगल ग्रह आपके कर्मक्षेत्र पर हावी रहेगा, जो आपको क्रियाशील व साहसी बनाए रखेगा। फरवरी में ग्रहयोग नए व्यापारिक कर्म करने के लिए श्रेष्ठ है।

1 मार्च से, अप्रैल 2019 अंत तक आपको भाग्योदय अपने पुरूषार्थ एवं बुद्धिबल से होगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष उत्साहजनक होगा। महिलाओं के लिए वर्ष का उत्तरार्ध जून अंत तक अधिक सिद्धि दायक सिद्ध होगा।

Back to top button