जन्मदिन 19 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं)

शुक्र, नेपच्यून और चंद्रमा ग्रह इस वर्ष के संयुक्त रूप से स्वामी हैं। जुलाई अंत तक का समय ख्यातिवर्धक एवं जोखिम भरे कार्यों के संपादन में सफलता देने वाला होगा, वहां आगामी अगस्त और सितम्बर पर्याप्त मनोरंजक भी होंगे। अक्टूबर से नवम्बर तक कुछ जातकों के समृद्धि के द्वार खुलेंगे दिसम्बर आपके भाग्यांक में सहायक होगा।

जनवरी और फरवरी 2019 में अविवाहित जातकों के विवाह की योजना बनेगी। मार्च और अप्रैल से मई अंत तक भाग्योदय, धन-धर्म की वृद्धि और मनोर्थ सिद्धि होगी। जून से जुलाई प्रथम सप्ताह तक पुराने विवाद और झगड़े समाप्त हो जाएंगे।

महिलाओं के लिए यह वर्ष आर्थिक समृद्धि और दाम्पत्य सुख बढ़ाने वाला होगा। विद्यार्थियों का आत्मबल बढ़ेगा। विशेष अच्छे परिणामों के लिए श्री यंत्र का पूजन करना हितकारी होगा।

Back to top button