जन्मदिन 14 अगस्त, जानिए 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज अभिनेत्री और सांसद किरण खेर का जन्मदिन है। बॉलिवुड में मां के रोल को नई शक्ल देने वाली किरण आज 63 साल की हो गईं। उनके साथ ही आज संगीतकार प्रीतम और अभिनेता शेखर सुमन का भी जन्मदिन है। सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।)

इस वर्ष का स्वामी बृहस्पति राहु-केतु के बीच में फंसा हुआ है अतः मिश्रित फलकारक है। अगस्त शेष महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए मनोर्थ सिद्धि कारक रहेगा। सितम्बर में नई खोज, रचनात्मक कामों के लिए प्रयत्नशील रहें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

अक्टूबर और नवम्बर में प्रतियोगिताओं में आपकी जीत होगी। सारगर्भित वार्ता शैली उत्तम रखें। दिसम्बर और जनवरी 2019 में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। फरवरी और मार्च में भी पर्यटन के योग अप्रैल और मई में मन की समस्याओं का समाधान प्रकृति स्वयं कर देगी।

वर्ष का उत्तरार्ध खुशियां लेकर आ रहा है। जून में वाद विवाद में शत्रुओं के पराभव से हर्ष होगा। जुलाई से अगस्त प्रथम सप्ताह तक गृहशांति के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को चने की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं।

Back to top button