जन्मदिन 11 जून 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष चन्द्र गुरू वर्ष के स्वामी बन रहे हैं। वर्ष सुवर्ण पाद से प्रवेश कर रहा है। जून 2018 से जुलाई तक शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धि, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोर्थ सिद्धि होगी। अगस्त और सितंबर का समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है, फिर भी नियमित कार्यक्रमों में परिवर्तन लाने से यथोचित लाभ हो जाएगा।जन्मदिन 11 जून 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

अक्टूबर तक सभी रूके हुए कार्य कुछ झंझटों और व्यय करने के बाद बन जाएंगे। नवम्बर मास में मंगल कार्य की योजना बनेगी। दिसंबर और जनवरी तक सकारणीय यात्रा और पर्यटन के योग है। फरवरी से मार्च 2019 में अपने ज्ञान व मनोरंजन पर खर्च करना सुखद सिद्ध होगा।

अप्रैल 2019 का उत्तरार्ध अत्यधिक व्यस्तता का है। मई से जून 19 अंत तक महिलाएं पति की नशाखोरी से परेशान रहेंगी। अच्छे परिणाम के लिए कनक धारा स्त्रोत का पाठ विद्वान ब्राह्मण द्वारा कराएं

Back to top button