जन्मदिन 11 अगस्त 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी का जन्मदिन है। इन्हें और आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं)जन्मदिन 11 अगस्त 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

यह वर्ष आपको रजत पाद से प्रवेश हो रहा है। वर्ष का स्वामी शुक्र मंगल ग्रह बने हैं। जीवन सक्षिणी-देहधारी प्रधान ग्रह वर्षपति मुंथा उत्तम स्थिति में अगस्त शेष में अकस्मात राज्य कृपा कारक है। सितम्बर में काफी समय से टल रही योजनाएं पूरी होंगी।

इष्ट मित्रों से सहयोग का समाचार अक्टूबर में नई खोज, रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राज समाज में सम्मान बढ़ेगा, प्रतियोगिता में विजय होगी। नवम्बर और दिसम्बर में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। अपनी वार्ता शैली सारगर्भित रखें।

जनवरी और फरवरी 2019 में सभी लोग आपके कार्यकौशल की प्रशंसा करेंगे। मार्च में आपके रहन-सहन का स्तर बढ़ेगा। अप्रैल से लेकर मई तक शत्रु पराजित होंगे। अधिक सफलता के लिए स्नान उपरान्त सूर्य नारायण को अर्ध्य जल प्रदान करें। जून में हनुमान चालीसा का पाठ भी कल्याणकारी सिद्ध होगा।

Back to top button