जन्मदिन 01 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

यह वर्ष आपको रजत पाद से प्रवेश हो रहा है। वर्ष का स्वामी शुक्र मंगल ग्रह बने हैं। जीवन यक्षिणी-देहधारी प्रधान ग्रह वर्षपति मुंथा उत्तम स्थिति में जुलाई शेष में अकस्मात राज्य कृपा कारक है। अगस्त और सितम्बर में काफी समय से टल रही योजनाएं पूरी होंगी। इष्ट मित्रों से सहयोग का समाचार मिलेगा।जन्मदिन 01 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

अक्टूबर में नई खोज, रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा, प्रतियोगिताओं में विजय होगी। नवम्बर से दिसम्बर में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। अपनी वार्ता शैली सारगर्भित रखें। जनवरी और फरवरी 2019 में सभी लोग आपके कार्य कौशल की प्रशंसा करेंगे।

मार्च से अप्रैल में आपके रहन-सहन का स्तर बढ़ेगा। मई से 31 जून तक शत्रु पराजित होंगे। अधिक सफलता के लिए स्नान उपरान्त सूर्य नारायण को अर्ध्य जल प्रदान करें। हनुमान चालीसा का पाठ भी कल्याणकारी सिद्ध होगा।

Back to top button