छेड़खानी पर दो समुदायों में भीषण संघर्ष, एक दलित की मौत, 9 घायल

firin-kljरुड़की क्षेत्र में छेड़खानी पर दो गुटों में हुए भीषण संघर्ष में एक दलित युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को देहरादून रेफर किया गया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ननहेड़ी अनंतपुर में दो-तीन दिन पहले छेड़खानी को लेकर त्यागी और दलित समुदाय के गुटों में विवाद हो गया। त्यागी समाज के लोगों ने दलित युवकों पर लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाया। मामला थाने पर पहुंचा लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।शनिवार सुबह मामले ने फिर तूल पकड़ लिया जब दलित समाज के लोगों ने त्यागी समाज के युवक पर युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए धावा बोल दिया। बताया जा रहा एक घर में आग भी लगा दी।  इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग भी की गई। संघर्ष में दलित युवक सोनू उम्र लगभग 22 वर्ष की मौत हो गई। कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो की गंभीर हालत देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। स्थिति पर पूरी तरह काबू करने के लिए पूरे जिले से और पुलिस बल मंगाया गया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। दलित युवक की मौत के बाद राजनीति भी गरमाने का अंदेशा है। अस्पताल में दलित नेताओं का पहुंचने का सिससिला शुरू हो गया है। वहीं मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने पहले एक्शन लिया होता तो यह स्थिति न आती।
 
 
Back to top button