‘छिछोरे’ के लिए श्रेय नहीं मिलने से नाराज थे सुशांत – चेतन भगत

लेखक चेतन भगत ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के बारे में जो नकारात्मक मीडिया रिपोर्टें लिखी गईं, इसने सुशांत को परेशान कर दिया था। लेखक चेतन भगत ने ‘काई पो चे’ फिल्म के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था, ने कहा है कि सुशांत को लेकर की गई नकारात्मक मीडिया कवरेज ने अभिनेता को प्रभावित किया थाl सुशांत ने इस बारे में निर्देशक अभिषेक कपूर को बताया था। अभिषेक ने सुशांत के साथकाई पो चे और केदारनाथ में काम किया था।

एक साक्षात्कार में चेतन ने कहा कि भले ही छिछोरे हिट थी लेकिन सुशांत को इसका श्रेय नहीं दिया गया था और सुशांत इस बारे में कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेता ने उनके साथ इस विषय पर चर्चा की है, चेतन ने कहा, ‘हां, सुशांत ने अभिषेक को बताया था कि यह उन्हें परेशान करता है।’
चेतन ने आरोप लगाया कि कुछ पत्रकारों के पास एक व्हाट्सएप ग्रुप है, जहां वे संयुक्त रूप से मामलों के बारे में आम सहमति बनाते हैं। वे सभी लाभार्थी हैं, उन सभी के पास एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसे वे जानते हैं जो उन्हें कलाकारों तक पहुंचाता हैl छह पत्रकारों में से, चार सुशांत विरोधी लेख लिख सकते हैं और आगे चलकर यहीं नरेटिव बनता है।’ चेतन ने कहा कि सुशांत के बारे में लिखी गई ब्लाइंड आइटम्स को सभी ने पढ़ा है। उन्होंने सवाल किया कि ब्लाइंड आइटम लिखने की अनुमति क्यों दी जा रही है और क्यों कई अभिनेता उनके साथ साक्षात्कार में दिखाई देते हैं। जो कलाकार पूरे दिन मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं, वे ही इस फिल्मी पत्रकार को साक्षात्कार देते हैं।

चेतन ने यह भी कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है, सुशांत मामले में मैं जो कुछ भी देख रहा हूं, वह कुछ अलग है। मैं अब दो महीने बाद यह कह सकता हूं।’ एक साक्षात्कार में अभिषेक कपूर ने कहा था, ‘कलाकार नाजुक होते हैं, उन्हें ध्यान रखने की आवश्यकता है। मैं एक फिल्म बना सकता हूं और सुनिश्चित कर सकता हूं कि दर्शक इसे पसंद करें, लेकिन मैं इसकी गारंटी नहीं दे सकता।’

Back to top button