छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आई एक दर्दनाक घटना, पढ़े पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बीमार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसरा ईंट भट्टे के चबूतरे पर रात को 6 मजदूर सोए थे। भट्टे में आग लगी हुई थी और रात में सोते समय पांच मजदूरों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया ​जिले के गढफूलझर गांव में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात छह मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए ढांचे के ऊपर सो गए थे। ढांचे में आग लगी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, तब वे नहीं जागे। बाद में मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। 
        
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पांचों मृत मजदूरों के शवों को अस्पताल भेजा और एक मजदूर को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    

Back to top button