चौथी बार भी पॉजिटिव आई कनिका कपूर की रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहा है कनिका के कोरोना संक्रमण को लेकर अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं।
हाल ही में कनिका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक उनकी चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े: लॉकडाउन : BJP के इस नेता को गरीबों के दर्द से नहीं है कोई सरोकार

इससे पहले शुक्रवार यानि 27 मार्च को कनिका का टेस्ट किया गया और तीसरी बार भी उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इससे पहले 23 मार्च को दूसरी बार उनका चेकअप किया गया था। उस दौरान भी वे कोरोना संक्रमित ही पाई गई थीं।
ये भी पढ़े: लॉकडाउन को लगातार मानीटर कर रहा है स्वास्थ्य मंत्रालय
जबकी कनिका का पहला टेस्ट 20 मार्च को हुआ था। इससे पहले कनिका ने इंस्टाग्राम पर जिस पोस्ट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताई थी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
कुछ समय पहले हॉस्पिटल प्रशासन और कनिका के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। अस्पताल की तरफ से कहा गया था कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं दे रही हैं। वे मरीज ना होकर एक स्टार की तरह पेश आ रही हैं। जबकी कनिका ने इस बात का आरोप लगाया था कि डॉक्टर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं।
कनिका तब सुर्खियों में आईं जब वे पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इस दौरान अपने संक्रमण की खबर छिपाने की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई। इतना ही नहीं उन पर आईपीसी की धाराओं के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं।
लंदन से लौटने के बाद वह लखनऊ माता- पिता के पास गई थी। इतना ही नहीं खुद को आइसोलेट करने की बजाय वह 4 पार्टीज में पहुंची थीं। इन पार्टीज में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत के साथ मौजूद थीं। हालांकि पार्टी में मौजूद कई लोगों की रिपोर्ट नेगिटव आई।
ये भी पढ़े: बेटे और डॉक्टर पिता के खिलाफ इसलिए केस दर्ज

Back to top button