‘चौकीदार अभियान’ पर राहुल के बाद प्रियंका गांधी का तंज

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से बनारस के लिए तीन दिवसीय यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि, ‘गरीब नहीं अमीर रखते हैं चौकीदार। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (प्रधानमंत्री) की मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक इंसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं।’
ये भी पढ़ें :-ओवैसी ने संसदीय क्षेत्र से भरा नामांकन,पिछले कई वर्षो से है इस सीट पर कब्जा 
आपको बता दें सिरसा में प्रियंका गांधी ने एक किमी तक रोड शो किया, इस दौरान जन सैलाब उमड़ा। रोड शो के दौरान प्रियंका ने हर घर के दरवाजे पर दस्तक दी। इससे कुछ घंटे पहले प्रियंका की यात्रा मनैया घाट से दुमदुमा घाट पहुंची। वह स्थानीय नेताओं से मिली है। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला।
ये भी पढ़ें :-दुमदुमा घाट पर प्रियंका ने रोजगार के बहाने साधा मोदी सरकार पर निशाना 
जानकारी के मुताबिक सिरसा में हर घर के दरवाजे पर दस्तक देते हुए उन्होंने कहा कि यह समय घर में बैठने का नहीं है। आप लोग घरों से निकलकर बाहर आएं। मैं भी घर में बैठी थी, मुझे भी मजबूरन बाहर निकलना पड़ा। देश का संविधान खतरे में हैं। आपलोगों को खुद के लिए ही नहीं देश को बचाने के लिए काम करना है। आप अपना वोट सोच समझकर दें। प्रियंका ने कहा मोदी सरकार में आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है। सरकार सिर्फ गिने चुने लोगों के लिए ही काम कर रही है।
 

Back to top button