चुनाव एव होली को लेकर पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ० धर्मवीर सिंह के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव एंव होली के त्योहार में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बाहर से आयी अर्द्धसैनिक बल एसएसबी 62वी वाहिनी सुनील कुमार की टीम के साथ थाना मोहाना एंव थाना कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ एरिया डोमिनेशन का कार्य किया गया ।
मोहाना थाना क्षेत्र के कस्बा बर्डपुर बाजार, लालपुर, धनगढवा, दूल्हा, सड्डा, खलीलपुर, ककरहवा, मोहाना, युसुफपुर एवं लोटन कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बा, ठाकुरापुर, करमहवा, गौरा-गौरी, रक़्शेल, मुडिला, बजहाँ, मोहनजोत, पोखर भिटवा , भरथापुर,महदेइया, चैनपुर, पण्डितपुर, नोनहवा में बाहर से आयी अर्द्धसैनिक बल के स्थानीय पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन का कार्य किया।
एरिया डोमिनेशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कपलिवस्तु रामदरस आर्या, थानाध्यक्ष मोहाना अंजनी कुमार रॉय, चौकी इंचार्ज शुद्दोधन नत्थू प्रसाद, चौकी इंचार्ज ककरहवा पप्पू सिंह यादव, चौकी इंचार्ज लालपुर, चौकी इंचार्ज बजहाँ राम सुरेश यादव, उप निरीक्षक रामभवन पासवान, शेष नाथ पाण्डेय, अजय शंकर यादव, सोनखर, संजीव कुमार शुक्ला, केपी सिंह, सहित भारी संख्या में अर्धसैनिक बल एव स्थानीय पुलिस के जवान एवं महिला कांस्टेबल एरिया डोमिनेशन कार्य मे शामिल रहे।

Back to top button