चीन को नेपाल से मिली वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी,सबसे पहले भारत से खरीदेगा वैक्सीन

नेपाल ने चीन के सिनोफार्म वैक्सीन के सहयोगी द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन की आपातकालीन उपयोग को गुरुवार को मंजूरी दे दी। वह सबसे पहले भारत से वैक्सीन खरीदेगा। एक सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि वह पहले ही वह ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अनुमति दे चुका है। इस वैक्सीन को भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशिल्ड के नाम से उत्पादन किया है। आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिलने के बाद चीन अब हिमालयी राष्ट्र को सिनोफार्म वैक्सीन की 500,000 खुराकें दान दे सकेगा। पिछले महीने भारत ने वैक्सीन की 10 लाख खुराक मुफ्त में दी थी। 

ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी संतोष केसी ने कहा कि नेपाल में आपातकालीन उपयोग के लिए चीनी वैक्सीन को सशर्त अनुमति दी गई है। नेपाल ने चिकित्सा कर्मचारियों के साथ 27 जनवरी को अपनी टीकाकरण शुरू की। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने रायटर से कहा कि नेपाल जल्द ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से दो मिलियन खुराक खरीदेगा।

अधिकारियों का कहना है कि नेपाल भी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा समर्थित गठबंधन से टीका मिलने की उम्मीद कर रहा है, जो गरीब देशों को मुफ्त में मिलेंगी। उन्होंने आगे बताया कि रूस के स्पुतनिक V और  भारत के भारत बायोटेक वैक्सीन सरकार से मंजूरी मिलने की इंतजार कर रहे हैं। नेपाल में अब तक दो लाख 73 हजार 070 मामले सामने आ गए हैं और 2055 लोगों की मौत हो गई है। 

Back to top button