चंडीगढ़ से पंजाब का हक छीन रही केंद्र सरकार, करेंगे आंदोलन: नवजोत सिंह सिद्धू

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा  कि 1966 पंजाब रि-आर्गनाइजेशन एक्ट के तहत पंजाब के गांवों को तोड़कर चंडीगढ़ स्थापित किया गया था और चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा के 60-40 के अनुपात से अफसर लगाने की घोषणा की गई थी। अब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन में पद भरने के लिए डीएसपी के नोटिफिकेशन करके पंजाब का हक छीनने का प्रयास किया है।चंडीगढ़ से पंजाब का हक छीन रही केंद्र सरकार, करेंगे आंदोलन: नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू ने कहा कि इस मुद्दे पर ‘साड्डा हक केंद्र सरकार एत्थे रख’ के नारे के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में वह सबसे आगे होंगे। किसी भी कीमत पर एक इंच भी झुकेंगे नहीं। पूर्व मंत्री पी चिदंबरम ने पहले भी इसका विरोध किया है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी इस संबंधी पत्र लिखा है।

महागठबंधन भाजपा को सत्ता से करेगा बाहर

सिद्धू ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के साथ कई राजनीतिक पार्टियां मिलकर महागठबंधन बना रही हैं, जो भाजपा को आगामी चुनावों में नक्शे से बाहर कर देंगी। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के बारे में सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी तो खुद कुकड़ी (मुर्गी) के पंखों की तरह बिखर चुकी है। इस दौरान सिद्धू ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग एक बार फिर दोहराई।

250 नए फायर टेंडर खरीदेगी सरकार, 750 नए मुलाजिम भर्ती होंगे

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत ठोस कचरे से गैस तैयार करने के प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है, उसे घरों में चूल्हा जलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। डेढ़ वर्ष में यह प्रोजेक्ट संपन्न कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार 250 नए फायर टेंडर खरीदेंगी और 750 नए मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे। लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए भी सरकार मजबूत योजना बनाने में जुटी है।

Back to top button