घर से नेगेटिव एनर्जी भी दूर करने के लिए इस कोने में जरुर लगायें फेंगशुई का पौधा…

चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई में बांस को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई में बांस से बनी चीजें और पौधे का विशेष महत्व होता है। फेंगशुई में घर पर बांस के पौधे रखने पर सुख- समृद्धि आती है। साथ ही घर से नेगेटिव एनर्जी भी दूर भागती है। आइए जानते हैं घर पर बांस के पौधे रखने के फायदे।घर से नेगेटिव एनर्जी भी दूर करने के लिए इस कोने में जरुर लगायें फेंगशुई का पौधा...

-फेंगशुई के अनुसार घर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी किनारे पर बांस के पौधे रखने पर विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने पर धन, समृद्धि और लंबी आयु जैसे तमाम तरह के लाभ होते हैं। इसलिए इसे घर पर जरूर रखना चाहिए।

-फेंगशुई में पौधे की संख्या का विशेष महत्व होता है। चीनी फेंगशुई शास्त्र के अनुसार विषम संख्या वाले पौधे लगाने से सुख और शान्ति आती है। 3 बांस खुशी के लिए, 5 बांस धन और समृद्धि पाने के लिए और 9 बांस के पौधे सौभाग्य के लिए शुभ माने गए हैं। फिर इसे लाल रिबन और कांच के जाल में पानी डालकर रखना चाहिए।

-बांस के पौधे को ऑफिस की टेबल पर दाहिनी तरफ रखना शुभ माना गया है। अगर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है या पढ़ाई में बहुत दिक्कतें आ रही हैं तो स्टडी टेबल पर बांस के पौधे रखने से सफलता मिलती है।

-शादीशुदा जिंदगी में अपने पार्टनर का प्यार पाने के लिए शयनकक्ष में दो बांस के पौधे का जोड़ा रखना शुभ होता है।

Back to top button